मुंबई : गणेश उत्सव से पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों की हड़ताल ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्टेट ट्रांसपोर्ट बस के हजारों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से गणेश भक्तों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में गणेश भक्त त्योहार मनाने के लिए गांव का सफर स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से ही करते हैं। कर्मचारियों की मांग है कि राज्य सरकार अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह उनका पगार बढ़ाए और अन्य सुविधाएं दी जाए।
जब तक मांगे पूरी नही होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी
कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जल्द उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा नही किया है। अब जब तक उनकी मांगें पूरी नही हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। एसटी बस कर्मचारियों के हड़ताल का असर पूरे राज्य में दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह से एसटी बस डिपो में खड़ी रही है। महाराष्ट्र के बीड जिले में भी एसटी बस सेवा पूरी तरह से ठप्प है। अगर जल्द से जल्द हड़ताल पर कोई रास्ता नही निकाला गया तो लोगों की समस्या काफी बढ़ जाएगी, क्योंकि महाराष्ट्र में गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है, त्योहार मनाने के लिए शहर लोग बड़े पैमाने पर अपने अपने गांव जाते हैं और इसके एसटी बस का प्रयोग करते हैं।
मंत्री के साथ बैठक बेनतीजा रही है
पूरे महाराष्ट्र में चल रहे स्टेट ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के हड़ताल का भारतीय जनता पार्टी के नेता गोपीचंद पडलकर ने समर्थन किया है। चर्चा के लिए कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत के साथ बैठक की। लेकिन घंटों चली मीटिंग बेनतीजा रही है। मंत्री उदय सामंत ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील की है कि आप लोग हड़ताल ना करें, आपके हड़ताल की वजह से गणेश भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने स्टेट ट्रांसपोर्ट हड़ताल पर बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमे कर्मचारियों के संगठन उनके प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। यह बैठक बुधवार शाम को सह्याद्रि अतिथि गृह में होगी।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


