Home Crime फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम के तहत 4.21 करोड़ की ठगी

फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम के तहत 4.21 करोड़ की ठगी

23
0

मुंबई। पेडर रोड निवासी 57 वर्षीय व्यवसायी से कथित तौर पर एक प्रतिष्ठित निवेश फर्म के अधिकारी बनकर फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम के तहत 4.21 करोड़ रुपये ठगे गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भवन निर्माण ठेकेदारी का व्यवसाय चलाने वाले शिकायतकर्ता को 16 मई को एक भ्रामक इंस्टाग्राम विज्ञापन के ज़रिए निशाना बनाया गया. विज्ञापन में शेयर निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था और उसे सरोज गुप्ता नाम के एक व्हाट्सएप संपर्क के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बाद उसे SBICAP सिक्योरिटीज VIP (G2) नामक एक ग्रुप में जोड़ दिया गया, जिसका प्रबंधन एसबीआई कैप्स सिक्योरिटीज के अधिकारी बनकर काम करने वाले व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था। शिकायतकर्ता के एक कर्मचारी, जोर इस घोटाले से वाकिफ है, ने कहा, श्समूह ने उन्हें रोजाना स्टॉक टिप्स दिए और एक आधिकारिक ट्रेडिंग पोर्टल जैसे लिंक का इस्तेमाल करके संस्थागत निवेश खाता खोलने के लिए कहा. शुरुआत में, उन्होंने 1 लाख रुपए का निवेश किया, जिसप पर उन्हें दूसरे दिन 10 प्रतिशत या 10,000 रुपए का मुनाफ़ा हुआ। उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने 20 मई से 8 जुलाई के बीच 4.21 करोड़ रुपये तक का निवेश कर दिया।