ठाणे, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए घोड़बंदर मार्ग पर आनंद नगर, कासरवडवली और गायमुख इलाकों में तीन फ्लाईओवर का निर्माण करने जा रही है। कासरवडवली फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक कार्य बुधवार से शुरू किए गए हैं। मुख्य सड़क पर वास्तविक काम एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगा। ऐसे में दिवाली के बाद घोड़बंदर मार्ग पूरे एक साल के लिए लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ना निश्चित है।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से ठाणे के घोड़बंदर इलाके में तेजी से लोगों की आबादी बढ़ी है, साथ ही वाहनों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। जब से मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, तब से ही एमएमआरडीए ने इस काम के एक भाग के रूप में आनंद नगर, कासरवडवली और गायमुख क्षेत्रों में फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था। इनमें कासरवडवली फ्लाईओवर के निर्माण में अब तेजी आ गई है। एमएमआरडीए ने बुधवार से प्राथमिक स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसके बाद मुख्य मार्ग पर काम किया जाएगा। ये काम अगले महीने के भीतर शुरू होने की संभावना है इसलिए घोड़बंदर मार्ग पर ट्रैफिक जाम होने की १०० प्रतिशत संभावना है। इतना ही नहीं, ट्रैफिक जाम से गायमुख, कासरवडवली और आनंद नगर क्षेत्रों सहित आंतरिक सड़कें प्रभावित होने की संभावना है, वहीं घोड़बंदर मार्ग पर बाकी दो पुलों का काम दिवाली के बाद शुरू होने की संभावना है। ये कार्य पूरे वर्षभर जारी रहने का अनुमान है। इसलिए ठाणेकरों को पूरे साल ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विनय कुमार राठौड़ कासरवडवली फ्लाईओवर के निर्माण से पहले यहां की सर्विस रोड और मुख्य सड़कों की मरम्मत की गई है। साथ ही अगले कुछ दिनों में यहां ट्रैफिक परिवर्तन की योजना बनाई जाएगी, लेकिन वर्षभर तक चलनेवाले फ्लाईओवर कार्य की वजह से वर्षभर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।
घोड़बंदर क्षेत्र के रास्ते से गुजरात के जेएनपीटी बंदरगाह, वसई, भिवंडी, उरण जानेवाले भारी वाहनों का आवागमन सबसे ज्यादा है। इसलिए इन मार्गों पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिलेगी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


