नागपुर : पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) श्याम कनौजिया ने स्थानीय भाजपा विधायक मोहन मते और कुछ अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। कनौजिया ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनके मकान मालिक, मते और सात अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार रात उन्हें रोका। विधायक ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने उन पर हमला किया।
संपर्क करने पर विधायक मते ने कहा, ‘इलाके में एक जर्जर घर है और जब मैंने वहां का दौरा किया तो मुझे निवासियों से पीएसआई कनौजिया के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं। वह लोहे की रॉड के साथ मेरे वाहन के पास भी खड़ा था और मुझ पर हमला करने का इरादा रखता था।’ कहा कि वह पुलिस आयुक्त से मिलेंगे और उन्हें पीएसआई के संरक्षण में कथित तौर पर चल रही अवैध गतिविधियों से अवगत कराएंगे।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


