Home Maharashtra पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनकर डांस करने पर रोक

पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनकर डांस करने पर रोक

12
0

मुंबई : पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर ने वर्दी में पुलिसकर्मियों के नाचने पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा, गणपति उत्सव के लिए सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर नाचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्दी का सम्मान बनाए रखना चाहिए।