Home Crime पुलिस थानेठाणे जिले में थाने में हंगामा करने के आरोप में मां-बेटे...

पुलिस थानेठाणे जिले में थाने में हंगामा करने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

15
0
xr:d:DAFiBxh_yms:21,j:46522888101,t:23050512

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर हंगामा करने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मां-बेटा और एक अन्य व्यक्ति गुरुवार दोपहर डोंबीवली के एक पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान कथित तौर पर मां-बेटा ड्यूटी अधिकारी पर चिल्लाने लगे और उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (लोक सेवक के सरकारी कार्य में बाधा डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।