मुंबई. महाराष्ट्र के नंदूरबार में दंगाइयों ने 10 से 12 घर जला दिए हैं. दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी हमला किया. इसमें 2 पुलिस वाले घायल हो गए. खबरों के मुताबिक आज ईद ए मिलाद के जुलूस के मौके पर पत्थरबाजी शुरू हुई थी. जिसके बाद दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई. पुलिस ने दंगाइयों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पुलिस के मुताबिक फिलहाल नंदूरबार ने हालात काबू में है. नंदूरबार के एसपी और डीएम ने आसपास जिले की पुलिस फोर्स भी मंगवाई है. पूरे नंदूरबार पर भारी पुलिस बंदोबस्त लगा हुआ है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है.
पुलिस ने बताया कि सबसे पहले बवाल नंदूबार के मालीवाड़ा इलाके में दोपहर के वक्त ईद ए मिलाद का जुलूस गुजर रहा था. तभी दो गुटों के बीच पथराव होने लगा. जल्द ही यह खबर शहर के दूसरे इलाकों में फैल गई. बताया गया कि मालीवाड़ा में हिंदुओं की आबादी बहुत ज्यादा है. बहरहाल पुलिस ने कहा कि पथराव में कुछ ही लोग घायल हुए हैं. पथराव में घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस ने बताया पथराव के पहले दोनों गुटों में जमकर बहसबाजी हुई. इसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई. दोनों गुट महज पथराव से ही संतुष्ट नहीं हुए और जमकर आगजनी हुई. कारों से लेकर घरों तक में आग लगा दी गई. नंदूबार में हिंसा की घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाईं. जिससे भीड़ की हिंसा में कमी आई. बहरहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पथराव की शुरुआत जुलूस के कारण हुई या स्थानीय लोगों ने यह हरकत पहले की.





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


