मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की है। रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर में इस योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र में पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजन से राज्य भर के 17 शहरों की करीब 10,000 महिलाओं को लाभ मिलेगा । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पूर्व योजना शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। नवरात्र चल रहे हैं। मैंने लाडली बहन योजना शुरू की। 2.5 करोड़ मेरी लाडली बहनों को इसका फायदा मिला है। आज पिंक रिक्शा योजना भी यहां पर शुरू हुई है। आज हमारी कई बहनों को पिंक रिक्शा दी गई है। “अस्पताल में घायल गोविंदा से सीएम एकनाथ शिंदे ने की बात, फोन कर जाना हेल्थ अपडेट, डॉक्टर्स को दिए खास निर्देश” क्या है पिंक ई-रिक्शा योजना इससे पहले, सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की थी, जिसमें 20 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया गया था। पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता पर आधारित है, जिसमें ई-रिक्शा खरीदने के लिए 80,000 रुपये तक की पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


