मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं. राज्य में मंगलवार को महाराष्ट्र दो बड़े सियासी इवेंट होंगे. एक तरफ शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी की गठबंधन वाली महायुति प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी तो दूसरी ओर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक होगी.
महाराष्ट्र कांग्रेस की कल सुबह होने वाली बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी. यह बैठक चुनाव तैयारी के लिए नियुक्त गए निरीक्षकों के साथ होगी. बैठक में निरीक्षकों के जरिए विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. इस बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के अलावा बाला साहब थोरात, वर्षा गायकवाड समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. यह बैठक सुबह 10 बजे तिलक भवन में होगी.
दोपहर में महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस की इस बैठक के ठीक बाद दोपहर 2.30 बजे महायुति की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग जैसे कई मुद्दों पर बयान जारी किया जाएगा और सवालों का जवाब दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य के मौजूदा लॉ एंड ऑर्डर जैसे मुद्दों पर भी महायुति के नेता अपना पक्ष रख सकते हैं. इस पीसी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद रहेंगे.
दिल्ली में महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई
महायुति नेताओं के प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आज दिल्ली में महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चर्चा की. बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे. सूत्रों के मुताबिक, 16 अक्टूबर बुधवार को शाम 7 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में महाराष्ट्र में बीजेपी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.
दिल्ली की बैठक पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?
बैठक के बाद महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बैठक में सीटिंग विधायकों की सीट को लेकर चर्चा पूरी हो गई है. बुधवार को सीईसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा. उन्होंने कहा कि शिंदे साहब और अजित दादा के साथ रहकर हम लोग चुनाव लड़ेंगे. जहां तक सीटों की बात है तो जो सीट हम जीत सकते हैं वहां चुनाव लड़ेंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिसके जहां सीटिंग विधायक हैं वो वहीं से चुनाव लड़ेगा. बाकी सीटों की बात है तो जिस भी पार्टी का उम्मीदवार वहां से जीत हासिल कर सकता है उसे मौका दिया जाएगा. गठबंधन की बाकी के पार्टियां भी उसे सपोर्ट करेंगी. हम तीनों दलों के बीच में बहुत अच्छा तालमेल है.
Home Maharashtra सुबह कांग्रेस की अहम बैठक; दोपहर में शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस...





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


