
मुंबई :महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद महाविकास अघाड़ी के घटक दल भी सीट शेयरिंग के मसले पर मंथन कर रहे हैं. हालांकि अभी तक सीट बंटवारे को लेकर फाइनल तौर से कोई फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उम्मीदवारों की लिस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक होगी, उसके बाद लिस्ट आएगी.
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आगे कहा, “62 सीटें क्लियर कर ली गई हैं. 20 अक्टूबर को हमारी सीईसी की बैठक होगी. नांदेड़ संसदीय उपचुनाव के लिए, हमने सिर्फ एक नाम सुझाया है. जिसमें वसंतराव चव्हाण के बेटे का नाम सुझाया गया है.”
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.
नांदेड़ सीट पर भी होंगे उपचुनाव
निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा क्षेत्रों वायनाड और नांदेड़ के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई है. वहीं, 4 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.
कब खत्म हो रहा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल?




Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 76
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 552
Views Last 30 days : 1156
Views This Month : 479
Views This Year : 10516
Total views : 106539
Who's Online : 1


