Home Crime मुंबई : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय...

मुंबई : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

56
0

मुंबई : राज्य के राष्ट्रीय और राज्य महामार्गों पर पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कुल सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं हैं। यह चौंकानेवाला तथ्य सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आया है। मुंबई स्थित राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) कार्यालय द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, १ जनवरी २०२१ से अक्टूबर २०२४ के बीच राज्य में कुल १४,१७० सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें ११,८९८ लोग घायल हुए, जबकि ७,२२९ लोगों की जान चली गई। कुल मृतकों में ६,३२६ महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़े सामाजिक कार्यकर्ता अभय कोलाकर ने आरटीआई के माध्यम से उजागर किए।
१८ वर्ष से कम उम्र के मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वर्ष २०२३ में ४०२ बच्चों की मौत हुई है, जबकि वर्ष २०२१ में यह आंकड़ा ३७३ ही था। २०२१ से २०२३ के बीच सड़क दुर्घटनाओं में १८ वर्ष से कम आयु के १,२२९ बच्चों की मौत हुई। उसी तरह राष्ट्रीय महमार्गों पर भी राज्य महामार्गों की तुलना ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं। राष्ट्रीय महामार्गों पर राज्य महामार्गों की तुलना में अधिक दुर्घटनाएं और मौतें हो रही हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक कदम उठाने की आवश्यकता है। खासकर, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए।
राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में राष्ट्रीय महामार्गों पर दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या राज्य महामार्गों की तुलना में अधिक है। वर्ष २०२१ में राष्ट्रीय महामार्ग पर कुल ७,५०१ दुर्घटनाएं हुर्इं, जिनमें से ४,०८० मौतें हुर्इं। जबकि राज्य महामार्ग पर ६,३२८ दुर्घटनाएं हुर्इं कर ३,४११ मौतें हुईं। वर्ष २०२२ में राष्ट्रीय महामार्ग पर ९,४१७ दुर्घटनाएं हुर्इं और ४,९२३ मौतें हुर्इं, जबकि राज्य महामार्ग पर ४,८२२ दुर्घटनाएं हुर्इं और २,५४८ मौतें हुईं। इस प्रकार २०२३ में राष्ट्रीय महामार्ग पर १०,८८१ दुर्घटनाएं और ५,७८० मौतें हुर्इं, जबकि राज्य महामार्ग पर ४,८२२ दुर्घटनाएं हुर्इं और २,५४८ मौतें हुर्इं। वर्ष २०२४ में जनवरी-अक्टूबर तक राष्ट्रीय महामार्ग पर ९,३४८ दुर्घटनाएं हुर्इं और ४,६८१ मौतें हुर्इं, जबकि राज्य महामार्ग पर ४,८२२ दुर्घटनाएं हुर्इं और २,५४८ मौतें हुईं।