ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ठाणे में महज 500 रुपये को लेकर दो भाईयों में कहासुनी होने लगी। इसके 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। ठाणे पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मंगलवार को कल्याण में यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला?
बाजारपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे भाई नसीम खान (27) ने बड़े भाई से पूछे बगैर ही उसकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। इसको लेकर बड़े भाई सलीम शमीर खान (32) ने जवाब तलब किया। तब सलीम और नसीम में कहासुनी होने लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी तीखी हो चली और आरोपी सलीम ने कथित रूप से चाकू से वार कर अपने छोटे भाई की जान ले ली।
नशे में था आरोपी सलीम
पुलिस ने बताया कि सलीम उस समय नशे की हालत में था। पुलिस के अनुसार उनकी मां ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। उसके बयान के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की जांच में जुटी पुलिसपुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


