मुंबई. मुंबईकर की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में ऐसी ही घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है. चलती ट्रेन में एक शख्स ने ट्रेन में चॉकलेट बेच रहे एक व्यक्ति को चाकू मार दिया. इतने से मन नहीं भरा तो डंडे से भी पीटा. पैसेंजर्स ने तत्काल इसकी सूचना बांद्रा रेल पुलिस को दी. जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, मुंबई के सबअर्बन ट्रेन में कुछ महिला यात्रियों और एक पुरुष के बीच झगड़ा हो रहा था. इसमें हस्तक्षेप करने वाले एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया. पीड़ित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर वेस्ट रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन के पास हुई. चलती ट्रेन में चाकूबाजी की घटना होने से सनसनी फैल गई. रनिंग ट्रेन में खलबली मच गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सचिन धारोलिया (24) अपने बहनोई जितेश अंबालिया के साथ ट्रेन के महिला डिब्बे में चॉकलेट बेच रहा था. उस समय कुछ महिला पैसेंजर्स एक व्यक्ति से बहस कर रही थीं. धारोलिया ने हंगामा रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन मामला बढ़ गया और उस व्यक्ति ने धारोलिया के पेट में चाकू घोंपने के साथ-साथ सिर पर डंडे से वार भी किया.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


