मुंबई : मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस से पहले कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं।
पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे क्रिस
क्रिस ने मंदिर दर्शन के दौरान नीले रंग का कुर्ता पहना। वे दकोटा के साथ मंदिर गए थे, उन्होंने एक सिंपल प्रिंटेड सूट इस दौरान पहना था। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और डकोटा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों के साथ में दिखने से उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर भी विराम लग गया, जो 2024 से चल रही थीं, यह दोनों साल 2017 से साथ हैं।
नंदी के कान में कही ये बात
क्रिस मार्टिन ने हिंदू परंपरा को ध्यान में रखते हुए भगवान नंदी के कान में भी कुछ बात कही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस दिन होगा कॉन्सर्ट
क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए भारत आए हुए हैं। यूके बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफार्म करेगा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी जारी की गई कि इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दिन होगा स्ट्रीम
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट 26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर विशेष रूप से लाइव प्रसारित किया जाएगा। हॉटस्टार का दावा है कि इसका लाइव प्रसारण अच्छी क्वालिटी में किया जाएगा, जिससे की लोग कॉन्सर्ट का आनंद उठा सके।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


