मुंबई: अभी मुंबई से गोवा जाने में 12 घंटे से अधिक समय लग जाता है लेकिन जल्द ही यह सफर महज छह घंटे का रह जाएगा। कोंकण एक्सप्रेस के तैयार होने कुल समय आधा रह जाएगा। ताजा अपडेट के अनुसार गोवा-हाईवे के चौड़ीकरण का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। 466 किमी लंबे इस हाईवे का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। सरकार ने इसे मई-जून 2025 तक इस प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन रखी है। इसके बाद मुंबई से गोवा जाने वाले टूरिस्ट को बड़ी राहत मिलेगी।
निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायने में अनूठा होगा। यह हाईवे अमेरिका के कैलिफोर्निया में बने पैसिफिक हाईवे की तर्ज पर बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम 14 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पूरा होने के करीब है। परियोजना को लंबे समय से विलंब और बढ़ती लागत का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,500 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 7,300 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके पीछे देरी मुख्य कारण रही। इससे इसकी लगात बढ़ती चली गई। यह मुंबई में पनवेल से शुरू होकर रत्नागिरी से गुजर रहा है।
इस हाईवे का 84 किमी लंबा पणवेल-इंदापुर सेक्शन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष हिस्सों का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जा रहा है। मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। यह न केवल मुंबई और गोवा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि पश्चिमी तट पर व्यापारिक गतिविधियों को भी तेज करेगा। हाईवे के पूरा होने से यात्रियों और व्यापारियों के लिए यह एक गेम चेंजर साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले हाईवे का अधिकांश कार्य पूरा हो जाएगा।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 1


