मुंबई : जेजे मार्ग गोल्डेउल सिग्नल, एसवीपी रोड से एक अज्ञात व्यक्ति ने भारत पांडुरंग निगम को यह दिखाकर कि उसके पास एक साधारण बटन वाला मोबाइल फोन है और यह बोलकर कि वह पास मशीन की तस्वीरें लेना चाहता है और उसे अपने सेठ को भेजना चाहता है। भारत पांडुरंग निगम ने भरोसा किया और अपना मोबाइल फोन उसे दे दिया, उसके बाद बिना कुछ कहे वह उसका मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो लिया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ निगम ने शिकायत जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
जेजे मार्ग पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक संजय काटे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध प्रकटीकरण अधिकारी प्रशांत नेरकर को निर्देश देकर मामले की जांच करने के लिए कहा। पीओ उपनिरीक्षक नेरकर और टीम ने उस स्थान से सीसीटीवी फुटेज निकाला, जहां से अपराध घटित हुआ।
आरोपियों के आने-जाने के रास्ते की तलाश करने पर सही जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन टीम द्वारा आरोपियों के अपराध करने के तरीके के अनुसार लगातार उन स्थानों की तलाश की गई, जहां आरोपियों ने अपराध किए थे। पुलिस टीम ने आठ दिन तक ओला, उबर ड्राइवर के भेष में घटनास्थल पर जाल बिछाया और आरोपी को मुंबई के नरीमन प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल १२ मोबाइल फोन जब्त किया है।





Users Today : 47
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 433
Users Last 30 days : 910
Users This Month : 394
Users This Year : 9344
Total Users : 70551
Views Today : 56
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 1181
Views This Month : 540
Views This Year : 10577
Total views : 106600
Who's Online : 0


