मुंबई: महाराष्ट्र के गृह विभाग के डेटा के अनुसार, बीते साल महाराष्ट्र में वित्तीय धोखाधड़ी के 2,19,047 मामले सामने आए। इनमें 38 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में वित्तीय धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले देखे गए। मुंबई में साल 2024 में वित्तीय धोखाधड़ी की 51,873 मामले रिपोर्ट हुए, जिनमें 12,404.12 करोड़ रुपये की धांधली की गई। पुणे शहर में साल 2024 में धोखाधड़ी के 22,059 मामले दर्ज हुए, जिनमें 5122 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पूरे पुणे जिले की बात करें तो इसमें 42,802 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 16115 मामले पिंपरी चिंचवाड़ में, 4628 मामले ग्रामीण इलाकों में दर्ज हुए। इनमें क्रमशः 3291 करोड़ रुपये और 434 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
विभिन्न जिलों में क्या हैं आंकड़े
ठाणे जिले में 35,388 धोखाधड़ी के मामले रिपोर्ट हुए। इनमें से ठाणे शहर में 20,892 मामले, नवी मुंबई में 13,260 और ठाणे ग्रामीण इलाकों में 1236 मामले दर्ज हुए। इनमें कुल 8,583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। मीरा भयंदर और वसई विरार में वित्तीय धोखाधड़ी के 11,754 मामले दर्ज हुए, जिनमें 1431 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। नागपुर शहर में 11,875 मामले और नागपुर ग्रामीण में 1620 मामले दर्ज हुए हैं। नासिक में यह आंकड़ा 9169 मामले और 1047 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है।
सरकार ने वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सावधान रहने की सलाह दी
छत्रपति संभाजीनगर जिले में 543.61 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के 6,090 मामले दर्ज किए गए, जबकि अमरावती जिले में 223.059 करोड़ रुपये से जुड़े 2,778 मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर शहर में 4,837 और अमरावती शहर में 1,819 मामले दर्ज किए गए। सोलापुर जिले में 3,457 मामले दर्ज किए गए, जहां लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी में 394.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अन्य जिलों में, बुलढाणा में 1,531 मामले, चंद्रपुर में 1,792 और लातूर में 1,624 मामले दर्ज किए गए, जिनमें क्रमशः 239.19 करोड़ रुपये, 175.39 करोड़ रुपये और 240.45 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और वित्तीय लेनदेन से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


