मुंबई: पुलिस को साकीनाका की एक बिल्डिंग में एक अवैध कॉल सेंटर चलाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो वह हक्की-बक्की रह गई। वहां पर बड़ी संख्या में कामोत्तेजक टैबलेट वियाग्रा रखी हुई थी। कुछ लड़के अमेरिकी लहजे में फोन पर बात कर रहे थे। जब पुलिस ने पूछताछ की तो इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ।
अंधेरी की एक बिल्डिंग में कुछ ऐसा हुआ जो हैरान कर देने वाला था। वहां कुछ लड़के विदेशी नागरिकों से वियाग्रा और दूसरी प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट १० को एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में सूचना मिली थी। जब पुलिस ने वहां पर छापा मारा तो इस अवैध धंधे का खुलासा हुआ। इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को वियाग्रा और प्रतिबंधित दवाइयां उपलब्ध कराने के नाम पर बड़ी रकम वसूली जा रही थी। साकीनाका पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में ७२ कॉर्प बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर चलने की गुप्त जानकारी एएसआई कांबले को मिली थी। पुलिस को मिली इस गुप्त जानकारी के आधार पर एपीआई राजे, चौधरी, टोडकर, शेख व कांबले की टीम ने दो पंचों की मदद से छापा मारा। वहां आरोपी वीसी डायलर का उपयोग कर वीओआईपी कॉल के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से बात करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी अपना झूठा नाम बता रहे थे। साथ ही वे बिना लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन के वियाग्रा, सियालिस (ईडी) दवाइयां बेचकर सरकार और नागरिकों को धोखा दे रहे थे।
दिलचस्प बात यह है कि वियाग्रा एक अमेरिकी दवा है, जिसे फाइजर कंपनी बनाती है। करीब ढाई दशक पूवं जब यह लॉन्च की गई थी तब काफी चर्चित हुई थी। यह पुरुषों में यौन क्षमता बढ़ाती है। भारत में इस नाम से मिलती-जुलती कई दवाएं बाजार में बेची जाती हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


