मुंबई। मुंबई के पूर्वी उपनगरीय रेलवे स्टेशन पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने हीरो की तरह एंट्री मारी और लोकल ट्रेन की चपेट में आई एक महिला यात्री की जान बचाई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला चलती ट्रेन से उतर रही थी, तभी उसका कपड़ा किसी अन्य यात्री के बैग की जिपर में फंस गया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी, महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर घसीटती हुई चली गई, हालांकि महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी ताकि वह ट्रेन के पहिये के नीचे न आ जाए।
उन्होंने आगे बताया कि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रूपाली कदम ने महिला को जान बचान के लिए संघर्ष करते हुए देखा और तुरंत दौड़कर महिला को चलती ट्रेन से खींच लिया। दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। अधिकारी ने बताया कि सतर्क मोटरमैन ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।





Users Today : 26
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 369
Users Last 30 days : 858
Users This Month : 316
Users This Year : 9266
Total Users : 70473
Views Today : 34
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 510
Views Last 30 days : 1114
Views This Month : 437
Views This Year : 10474
Total views : 106497
Who's Online : 2


