Home Crime मुंबई : सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर

मुंबई : सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर

8
0

मुंबई : पहले भारत में छोटे-बड़े सटोरियों के यहां पुलिस छापे की खबरें बहुत आम हुआ करती थीं, लेकिन अब अपेक्षाकृत कम छापे पड़ रहे हैं। इसकी क्या वजह है? क्या सट्टा बाजार कम सक्रिय है या सटोरी दूसरे धंधे में चले गए हैं? मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अब भारत के ज्यादातर बड़े सटोरी दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। वो अपने परिवार के सदस्यों को भी वहां ले गए हैं।
इन सटोरियों में से एक महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कुछ दिनों पहले दुबई में पकड़ा गया। उसे अब भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन कई बड़े बुकीज अभी भी वहां हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिसमें सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर है।