मुंबई : मालवणी में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो छात्रों के पास से एलएसडी, एमडीएमए की 10 गोलियां और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद की है. सूत्रों के मुताबिक ड्रग्स की तस्करी पानी की बोतल में की जा रही थी. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया. संदिग्धों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाला गया. लोकेशन ट्रैक करते-करते पुलिस आरोपियों तक पहुंची.
संदेह के आधार पर दोनों छात्रों से पकड़ा. जांच के क्रम में खुलासा हुआ कि दोनों छात्र पानी की बोतल में भरकर नशे की सप्लाई कर रहे थे. पकड़े गए दोनों छात्र मीरा रोड के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली और 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया. दोनों छात्रों की उम्र 19 साल की बताई गई है.
ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 10 एक्स्टसी गोली गुलाबी रंग की पुड़िया में थी. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों छात्र मादक पदार्थों को बेचने की तैयारी कर रहे थे. नशे के सामान का शुरुआती आंकलन लाखों रुपये में किया गया है. पुलिस के मुताबिक 73.9 ग्राम हाइड्रो गांजे की कीमत 3,69,500 और 4.7 ग्राम एक्स्टसी गोली की कीमत 50,000 रुपये है. आरोपियों के पास से और भी मादक पदार्थ जब्त किए गए.
पूछताछ से क्या होगा नेटवर्क का भंडाफोड़?
45 एलएसडी ड्रग्स की कीमत 2,25,000 रुपये और 62 एलएसडी डॉट पेपर की कीमत 3,10,000 रु लगाई गई है. पुलिस ने बताया कि नशे की खेप बेचने के इरादे से लाई गई थी. दोनों छात्रों से पूछताछ जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. बताया जा रहा है कि नशा तस्कर अब धंधे के लिए छात्रों का भी इस्तेमाल करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. मोटी कमाई की लालच में छात्र नशा तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं.





Users Today : 11
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 449
Users Last 30 days : 892
Users This Month : 424
Users This Year : 9374
Total Users : 70581
Views Today : 13
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 613
Views Last 30 days : 1155
Views This Month : 576
Views This Year : 10613
Total views : 106636
Who's Online : 0


