Home Maharashtra मुंबई : लोगों को वाट्सएप से ऐतिहासिक जानकारी लेना बंद कर देना...

मुंबई : लोगों को वाट्सएप से ऐतिहासिक जानकारी लेना बंद कर देना चाहिए – राज ठाकरे

8
0

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने औरंगजेब की कब्र को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। लोगों को वाट्सएप से ऐतिहासिक जानकारी लेना बंद कर देना चाहिए।
शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुगल शासक शिवाजी नामक एक विचार को मारना चाहता था। लेकिन, वह असफल रहा। बीजापुर के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था। छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता था।