मुंबई : शिवसेना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने शाह की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि हिम्मत है तो भाजपा अपने सभी 105 विधायकों से इस्तीफा दिलवाकर दोबारा चुनाव लड़ ले। राउत ने शाह के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हम छत्रपति शिवाजी के वशंज है पीठ पर वार नहीं करते हैं।
शिवसेना नेता राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन कवच के साथ लड़ रही है। महाराष्ट्र में हमसे लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और एनसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिम्मत है तो इन तीनों कवचों को उतार कर सीधा सामना करें। हम सभी मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में सत्ता के लिए शिवसेना को धोखा दिया था। शिवसेना ने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा और न ही ऐसा कभी करेगी। अमित शाह को जवाब देना चाहिए कि 2014 में हमें सत्ता के लिए किसने दरकिनार किया। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर सभी केंद्रीय एजेंसियों का पूरा दबाव होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं उनके दुख को समझ सकता हूं। उनकी मशीनरी विफल हो गई है।
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि वर्ष 2019 के चुनावों से पहले भाजपा-शिवसेना के बीच 50-50 समझौता नहीं हुआ था। उन्होंने शिवसेना पर हिंदुत्व से समझौता करने का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पद छोड़ने और फिर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


