मुंबई : पुलिस ने नौ BJP कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि इन लोगों ने मुस्लिम फेरीवालों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. शिकायत में माहिम विधानसभा की अध्यक्ष अक्षता तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. आरोप ये भी है कि मुस्लिम फेरीवाले जब वहां से भागने लगे, तो उनका पीछा करके उन्हें पीटा गया है. स्थानीय फेरीवाले सौरभ मिश्रा ने इसे लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. सौरभ मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों पर हमला किया गया है.
शिकायत में कहा गया है कि अक्षता तेंदुलकर और उनके आठ साथी रंगोली स्टोर के सामने दादर मार्केट इलाक़े में पहुंचे. फिर कथित तौर पर फेरीवालों से पूछा कि क्या वो मुसलमान हैं.
DCP जोन 5 गणेश गावड़े ने बताया कि नौ आरोपियों के खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है. ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 191(2), 115(2), 351(2), 352 और 37(1) 135 MP एक्ट के तहत दर्ज हुआ है. इस बीच, अक्षता तेंदुलकर ने दावा किया कि उन्होंने उन बांग्लादेशी नागरिकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जो फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत की गई है कि बांग्लादेश से आए कई अवैध अप्रवासी इलाक़े में फल और सब्जियां बेच रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, अक्षता तेंदुलकर ने बताया, पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


