मुंबई : मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन इसके बाद शहर की कानून व्यवस्था की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। नए कमिश्नर के चयन को लेकर कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं देवेन भारती। 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। क्राइम ब्रांच और एटीएस जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर चुके भारती ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड पर कड़ा प्रहार किया था और कई बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ भी किया था। उनका अनुभव और उनकी प्रशासनिक पकड़ उन्हें इस दौड़ में सबसे मजबूत उम्मीदवार बनाती है।
दिल्ली से आएंगे सदानंद दाते?
दूसरे प्रमुख दावेदार हैं सदानंद दाते, जो 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे दिल्ली में डेप्युटेशन पर नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के प्रमुख हैं। एनआईए में उनके नेतृत्व में कई बड़े आतंकी मामलों की सफलतापूर्वक जांच हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सरकार उन्हें मुंबई पुलिस का अगला मुखिया बना सकती है।
चर्चा में अर्चना त्यागी
वहीं, तीसरे स्थान पर चर्चा में हैं 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी। अर्चना त्यागी ने महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ साइबर अपराध शाखा में भी उल्लेखनीय सुधार किए हैं। अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो मुंबई के इतिहास में पहली बार किसी महिला को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। इससे पहले सरकार रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र की डीजीपी बना चुकी है।
संजय कुमार वर्मा को भी मिल सकती है कमान
चर्चा में एक और नाम संजय कुमार वर्मा का है, जो 1990 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। हाल ही में जब चुनाव आयोग के आदेश पर कुछ समय के लिए रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटाया गया था, तब वर्मा ने प्रभारी डीजीपी के रूप में महाराष्ट्र पुलिस की कमान संभाली थी। वर्मा को पुलिस प्रशासन में उनकी ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाना जाता है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


