मुंबई, लालच बुरी बला है। बड़े बुजुर्गों द्वारा कही गई ये बात हमेशा सच साबित होती है। फिर भी लोग लालच में पड़ने से बाज नहीं आते हैं। सस्ती या उपहार स्वरूप मुफ्त में छोटी चीज पाने के झांसे में पड़कर अपना बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। सोशल मीडिया में ऐसी ठगी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। लोग खूबसूरत महिला, पुरुष, डॉक्टर, वकील आदि पेशेवर प्रोफाइल वालों से आंख बंद करके दोस्ती कर लेते हैं। ऐसे कई प्रोफाइल फर्जी होती हैं। ‘नटवरलाल’ इसमें ठगी का जाल बिछाए बैठे होते हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की उत्तर प्रादेशिक साइबर पुलिस की जांच में हुआ है।
बता दें कि १० फरवरी, २०२१ को पीड़िता की इंस्टाग्राम पर प्रâैंक विल्सन ६४२७ आईडी वाले शख्स से दोस्ती हुई थी। करीब सप्ताह भर सामान्य मैसेज का आदान-प्रदान करने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बात शुरू हो गई। इसी बातचीत में खुद को लंदन का निवासी बतानेवाले प्रâैंक विल्सन ने पीड़िता को गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़िता को ९७१७२८४२७९ नंबर से एक महिला का फोन आया। खुद को एयर पोर्ट पर कस्टम अधिकारी बतानेवाली महिला ने पीड़िता को उसका गिफ्ट आने और गिफ्ट पर पेनाल्टी के नाम पर गूगल पे से तत्काल २,९१,४०० रुपए भरने को कहा। गिफ्ट के लालच में पीड़िता द्वारा पैसों का भुगतान करने के बाद उसे ८०९९२०९२८९ नंबर से फोन आया। खुद को आरबीआई अधिकारी बतानेवाले शख्स ने पीड़िता को २,७५,००० रुपए का अतिरिक्त जुर्माना भरने को कहा। जिसके बाद पीड़िता को गड़बड़ी का एहसास हुआ और उसने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वंदना वसावे के मार्गदर्शन तथा पीआई मंगेश देसाई के नेतृत्व में एपीआई संजय पवार, सविता कदम व उनके सहयोगियों ने तकनीकी विश्लेषण के बाद दोडविन जेनाथन नामक नाइजेरियन नागरिक को दिल्ली के ओल्ड पालम रोड स्थित काकरौला हाउसिंग कांप्लेक्स से गिरफ्तार किया। उसके पास से १७ एटीएम कार्ड, एक पेन ड्राइव, पांच चेकबुक, दो पासबुक, चार मोबाइल एक टैब, दो लैपटॉप आदि जप्त किया है।
चेन्नई की महिला भी धराई
इसी तरह के एक अन्य मामले में साइबर पुलिस के पीआई मंगेश देसाई व एपीआई सविता कदम की टीम ने मूलरूप से एक चेन्नई निवासी महिला को एक अन्य नाइजेरियन ठग के साथ दिल्ली के ब्लैक मंडे मार्केट के पास से गिरफ्तार किया। डॉ. कॉल्टन राइलैंड मोसली के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पीड़िता से दोस्ती की थी। बाद में पीड़िता को गिफ्ट के रूप में ४० हजार यूरो (लगभग ३५ लाख रुपए की विदेशी मुद्रा) भेजने का झांसा दिया था। ठगों ने गिफ्ट पार्सल छुड़ाने के नाम पर पीड़िता से बाद में कस्टम ड्यूटी, इनकम टैक्स आदि के बहाने १८ लाख, ८० हजार रुपए का चूना लगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर मंगेश देसाई और उनकी टीम ने ब्लैक मंडे मार्केट क्षेत्र से २८ वर्षीय नाइजेरियन नागरिक हमेद सोरा उर्फ इरिक क्रिस को चेन्नई की रहनेवाली रुबीनी गुणशेखरन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से १३ मोबाइल फोन, १५ सिम कार्ड, दो लैपटॉप और विभिन्न बैंकों के ७ डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


