मुंबई, पोर्न फिल्म केस मामले में गिरफ्तार किए गए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है. मुंबई पुलिस राज कुंद्रा की जमानत याचिका का लगातार विरोध कर रही है. पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा को जमानत मिलने से समाज में एक गलत संदेश जाएगा, साथ ही वह फरार भी हो सकते हैं. मुंबई पुलिस को डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वह भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह देश छोड़कर भाग सकता है. दरअसल राज कुंद्रा के पास ब्रिटेन की नागरिकता है. राज कुंद्रा की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी. उसका नाम न तो चार्जशीट में था और ना ही एफआईआर में. अब कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा.
मुंबई पुलिस ने कोर्ट से अपील की है कि राज कुंद्रा की जमानत अर्जी को खारिज किया जाए. पुलिस का कहना है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत पर रिहा किया जाता है तो यह अपराध वह दोबारा कर सकते हैं या भागने की कोशिश कर सकते हैं. मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि बनाए गए सभी वीडियो आखिर कहां अपलोड किए गए.
दूसरी तरफ राज कुंद्रा की याचिका में कहा गया है कि पूरा आदेश अनुमानों पर आधारित है और इसे रद्द किया जाना चाहिए. मजिस्ट्रेट यह समझने में विफल रहे कि आवेदक के खिलाफ कथित अपराध में उसकी कथित संलिप्तता दिखाने के लिए कोई सामग्री नहीं है. पुलिस ने कोर्ट में कहा है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिलती है तो वह भी ब्रिटिश नागरिक होने के चलते देश से भाग सकता है. इसके साथ ही मंगलवार को कोर्ट ने पोर्न केस मामले में पिछले साल मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज केस के मामले में राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी. पुलिस ने यह भी कहा कि कुंद्रा फरार आरोपी प्रदीप बख्शी के रिश्तेदार हैं और कुंद्रा के उसके साथ संपर्क करने की संभावना है तथा वह बख्शी को जांच से बचने में मदद कर सकते हैं. पुलिस ने अदालत से कहा कि ब्रिटिश नागरिक होने के नाते कुंद्रा जमानत मिलने पर फरार भी हो सकते हैं.





Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 120
Users Last 30 days : 717
Users This Month : 238
Users This Year : 11259
Total Users : 72466
Views Today : 4
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 141
Views Last 30 days : 868
Views This Month : 301
Views This Year : 12934
Total views : 108957
Who's Online : 0


