Home Crime दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों...

दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़

11
0

मुंबई : सांताक्रूज (पूर्व) स्थित गोलीबार इलाके में दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान अराजक तत्वों ने दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस का कहना है कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. मामले में FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है दरअसल, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उपद्रवियों को बांस की लाठियां लेकर दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए देखा गया है. फिलहाल, वकोला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189 (गैरकानूनी जमावड़ा), 191 (दंगा) और 115 (हमला) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है. इलाके में फिलहाल पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति पर काबू रखा जा सके. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.