मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भले ही अभी तक राज्य का सीएम न बन पाए हों, लेकिन उन्होंने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि एक दिन वे जरुर राज्य का सीएम बनेगें। अजित पवार ने यह बात मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र महोत्सव समारोह के दौरान कही। जब उनसे पूछा गया कि राज्य में अब एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए। इस पर अजित ने कहा कि यह अच्छी बात है लेकिन इसके लिए योग का मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे भी लगता है कि मैं भी सीएम बनूं लेकिन अभी तक संयोग नहीं मिल पाया है। हालांकि छोटे पवार ने अपनी दिल की बात जुबां पर लाते हुए कहा कि कभी न कभी तो वो दिन जरुर आएगा, जब वे भी महाराष्ट्र के सीएम पद पर काबिज होंगे।
छठी बार उपमुख्यमंत्री बने छोटे पवार
साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अजित पवार ने छठी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी। वे उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनी महाविकास आघाडी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे। वहीं आघाडी सरकार के पतन के बाद वे अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ कर बीजेपी की महायुति गठबंधन में शामिल हो गए। इस सरकार में भी उन्हें डीसीएम बनाया गया।
हालांकि, अजित की पिछले कई वर्षों से सीएम बनने की इच्छा है, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। उनका यह भी मानना है कि सीएम बनने के लिए चाचा शरद पवार से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। अजित, पिछले चार दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हैं। 1991 में अजित पवार पहली बार बारामती से लोकसभा सांसद चुने गए, लेकिन बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट छोड़ दी।
महाराष्ट्र में इस समय अजित पवार अपने बयान पर काफी निशाना बनाए जा रहे है। अजित पवार ने हाल ही में 28 मार्च को पुणे के बारामती में एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति की वजह से फसल ऋण माफी नहीं की जा सकती। उन्होंने किसानों से इस संबंध में घोषणा की प्रतीक्षा करने के बजाय समय पर किस्तों का भुगतान करने को कहा था। उनके इस बयान के बाद अजित पवार की आलोचना की जा रही है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


