यवतमाल: यवतमाल के पुसद शहर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए आए पांच हमलावरों ने दूसरे समूह के पांच लोगों के साथ लातघूंसों से बेरहमी से पिटाई कर उन पर चाकू से हमला किया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी होने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा उसका साथी गंभीर जख्मी होने से वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। वहीं उनको बचाने के लिए आए तीन अन्य मामूली रूप से घायल हुए है। दोहरे हत्याकांड का प्रयास किए जाने की गंभीर घटना 9 मई की रात 8 बजे नवलबाबा वार्ड में घटित हुई।
बदमाशों ने नवलबाबा वार्ड निवासी सुमित सुरेश पवार (27) की हत्या कर दी। जबकि नवलबाबा वार्ड निवासी नितीन तुंडलायत (26) गंभीर घायल होने से वह जिंदगी और मृत्यु के बीच लड़ाई लड़ रहा है। यहां के वसंतराव नाईक चौक में नितीन तुंडलायत के साथ पैसों की लेन देन की बात पर आरोपी देव दिलीप श्रीरामे (19) निवासी शिवाजी वार्ड ने विवाद किया।
सुलझ गया था विवाद
इस बारे में पता चलते ही नवलबाबा वार्ड निवासी शुभम सुरेश पवार (31) वहां पर पहुंचा। तब तक विवाद सुलझ गया था। इसके बाद नितिन को साथ में लेकर शुभम घर के परिसर में पहुंचा। इस समय आरा मशीन के पास सुमित पवार, शुभम पवार, नितीन तुंडलायत, नयन उर्फ मोनू तुंडलायत, आदित्य सोनवाल, रोहन जाधव, राहूल तुंडलायत गपशप कर रहे थे।
इतने में आरोपी देव, उसका भाई दर्शन दिलीप श्रीरामे (18), प्रेम हाके (19), चारूतोश राठोड (20), सहित एक नाबालिग वहां पहुंचे। इस दौरान सभी को लातघूंसों से पीटना शुरू किया। वहीं सुमित पवार और नितिन तुंडलायत पर चाकू से वार किए। हमले में संबंधित दोनों गंभीर जख्मी हो गए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 670
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today :
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 815
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


