मुंबई :पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में एक बड़ी संख्या ऑटो, टैक्सी और बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल डेली फ्यूल के लिए सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं. सूत्रों का कहना है कि सीएनजी रेट में इस बढ़त के बाद ऑटो यूनियन भी किराए में दो रुपये बढ़ाने की मांग करेंगे.
मुंबई रिक्शा मेंस यूनियन लीडर थम्पी कुरीन ने कहा, “हमने पहले सरकार के लीविंग इंडेक्स के लिए जरूरी फ्यूल, मेंटनेंस और अन्य की लागत पर आधारित पैमाने के बारे में सोच-विचार किया है. सीएनजी कीमत में इस बढ़त के बाद हम मेट्रोपॉलिटन रीजन में ऑटो-रिक्शा के किराए को कम से कम दो रुपये बढ़ाने की मांग तो कर ही सकते हैं. सरकार के इस हाइक कैलकुलेशन फॉर्मूले के अनुसार, इस क्षेत्र में ऑटो का किराया एक किलोमीटर के लिए 2.50 रुपये बढ़ना चाहिए.”
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों की सरगर्मी के बाद अब लोगों की जेब से जुड़ी खबर आई है. महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के प्राइस को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एमजीएल ने सीएनजी पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्राइस को बढ़ाया है. यानी अब से आपको सीएनजी की कीमत दो रुपये बढ़ी हुई मिलेगी. हालांकि एमजीएल पाइप कुकिंग गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.
अब पंप पर आपको नई कीमत के साथ सीएनजी उपलब्ध होगी. इस हाइक के पहले 1 किलोग्राम सीएनजी की कीमत 75 रुपये की पड़ती थी. वहीं अब इस बढ़त के बाद आपको 1 किलो सीएनजी के लिए 2 रुपये ज्यादा यानी 77 रुपये देना होगा. वहीं पाइपलाइन गैस पहले के प्राइस यानी 48 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देना होगा. इसकी जानकारी एमजीएल की ओर से दी गई है.
एमजीएल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “घरेलू गैस की कमी को पूरा करने के लिए एमजीएल एडीनशनल मार्केट प्राइस पर नेचुरल गैस खरीद रहा है और गैस पर लागत का बोझ बढ़ गया है. सीएनजी कीमत में यह बढ़त करके लागत की भरपाई की जा सकेगी.”





Users Today : 0
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 670
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today :
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 815
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


