मुंबई : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर मुझे पाकिस्तान या नर्क में से कोई एक चुनने का मौका मिले, तो मैं नर्क पसंद करूंगा। अख्तर ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की किताब के विमोचन के मौके पर यह बात कही। कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और (एनसीपी-एससीपी) प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अख्तर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्हें अपने मुखर स्वभाव के कारण लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अख्तर ने कहा, ऐसे लोग भी हैं, जो मेरी सराहना करते हैं और मुझे प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन, यह भी सच है कि इधर के चरमपंथी भी मुझे गाली देते हैं और उधर के भी। अगर उनमें से एक भी गाली देना बंद कर दे, तो चिंता होने लगती है कि मैं क्या गलती कर रहा हूं। अख्तर ने कहा, एक कहता है, मैं काफिर हूं और मैं जहन्नुम में जाऊंगा। दूसरा कहता है, मैं जेहादी हूं और मुझे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। तो अगर मेरे पास सिर्फ पाकिस्तान और जहन्नुम यानी नर्क का ही विकल्प है तो मैं नर्क ही जाना पसंद करूंगा…।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


