Home Country भारतीय रेलवे की चेरी उत्पादकों के लिए एक खास शुरुआत; महज 30...

भारतीय रेलवे की चेरी उत्पादकों के लिए एक खास शुरुआत; महज 30 घंटे में कश्मीर से मुंबई पहुंचेगी चेरी

8
0

मुंबई : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार अपनी कोशिशों में लगा रहता है, साथ ही मालों की ढुलाई में भी नित नई कामयाबी गढ़ता जा रहा है. रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के चेरी उत्पादकों के लिए एक खास शुरुआत की है जो घाटी से सीधे मुंबई तक जाएगी. चेरी के लिए खासतैर पर बनाई गई इस व्यवस्था से इसे जल्दी बाजार तक पहुंचाया जा सकेगा. चेरी उन फलों में आता है जो बहुत जल्दी खराब हो जाती है, लेकिन अब देश के कोने-कोने तक लोगों के बीच आसानी से पहुंचाया जा सकेगा. कश्मीर के चेरी उत्पादकों को भी आर्थिक रूप से इसका फायदा भी मिलेगा.
महज 30 घंटे में ही मुंबई पहुंचेगी चेरी
रेलवे की ओर से ट्रेन में स्पेशल वैगन लगा देने से अब महज 30 से 33 घंटे में ही चेरी मुंबई तक पहुंच जाएगी. पहले सड़क मार्ग के जरिए चेरी को घाटी से मुंबई तक पहुंचाने में छह से सात दिन लग जाया करते थे. अब पहली बार जम्मू डिविजन के कटरा रेलवे स्टेशन से टेंपरेचर कंट्रोल्ड वैगन के जरिए चेरी की 24 टन की पहली खेप शनिवार को मुंबई पहुंचाई गई.
इस नई शुरुआत से कश्मीर के चेरी उत्पादकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, क्योंकि उनकी चेरी खराब नहीं होगी और अब कम समय में ही मुंबई पहुंच सकेगी. फिर वहां से आस-पास के इलाकों में पहुंचाया जा सकेगा. आज मंगलवार को चेरी की एक और खेप मुंबई के लिए रवाना की जाएगी.