मुंबई : मॉनसून से पहले म्हाडा ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रीकंस्ट्रक्शन बोर्ड जो म्हाडा का एक घटक है, ने शहर की 96 सीज़ इमारतों को “सबसे खतरनाक” घोषित किया है. इन इमारतों में रह रहे करीब 2,400 किरायेदारों और निवासियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए बोर्ड ने वैकल्पिक निवास की व्यवस्था करने वालों को ₹20,000 मासिक किराया सहायता देने का निर्णय लिया है. साथ ही म्हाडा ने 400 ट्रांजिट टेनेमेंट्स (स्थानांतरित घरों) को लीज़ पर लेने के लिए सार्वजनिक विज्ञापन जारी करने का निर्देश भी दिया है. ये घर 180 से 250 वर्गफुट के होंगे और इन्हें तीन साल की अवधि के लिए बाहरी एजेंसियों से किराए पर लिया जाएगा, ताकि 96 खतरनाक इमारतों के प्रभावित निवासियों को अस्थायी आश्रय मिल सके.
फिलहाल म्हाडा के पास केवल 786 ट्रांजिट टेनेमेंट्स उपलब्ध हैं, जो सभी प्रभावितों के लिए पर्याप्त नहीं हैं. ऐसे में बारिश के मौसम को देखते हुए और लोगों की जान को खतरे से बचाने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की जा रही है. मासिक किराया सहायता और बाहरी एजेंसियों से ट्रांजिट घरों की लीज़ ये दोनों व्यवस्था, पर होने वाला पूरा खर्च उन निजी बिल्डरों या हाउसिंग सोसाइटियों से वसूला जाएगा जो संबंधित इमारतों का पुनर्विकास कर रहे हैं. यह वसूली उस दिन से प्रभावी होगी जब से किराया दिया गया हो या घरों की लीज़ शुरू की गई हो.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


