मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र में बकरीद के अवसर पर कुछ दिनों के लिए बकरों की बिक्री पर कथित रोक से जुड़े निर्देशों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे महज अफवाह बताते हुए कहा कि अब तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. वारिस पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संविधान सब को इजाजत देता है अपना-अपना त्योहार मनाने का. कुछ लोग ये अफवाह फैला रहे हैं कि आप बकरा बेच-खरीद नहीं सकते. महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन अब तक नहीं निकाला है.”
पोस्ट में पठान ने आगे लिखा, “हर साल हम बकरीद पूरी गाइडलाइंस फॉलो करके मनाते हैं और इस बार भी ऐसा ही करेंगे. किसान सालभर बकरा पालता है ताकि ईद के वक्त कुछ पैसा कमा सके. क्या यह उसका नुकसान नहीं होगा?”
सरकार ऐसा कुछ जारी करती है, तो हम देखेंगे- वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा, “मेरी जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि बकरीद के लिए जानवर नहीं खरीदे या बेचे जा सकते. ऐसा कोई आदेश या नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. अगर भविष्य में सरकार ऐसा कुछ जारी करती है, तो हम देखेंगे, पर अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है, जहां हर धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदू होली और दिवाली मनाते हैं, ईसाई अपना त्योहार मनाते हैं और मुसलमान बकरीद मनाते हैं, सब मिलकर अपने पर्व मनाते हैं.





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


