मुंबई : पुलिस के हत्थे चढ़ा है एक ऐसा चोर, जो ना सिर्फ शातिर है, बल्कि रईसी में भी किसी अमीर से कम नहीं! चोरी उसका पेशा था, लेकिन अंदाज़ ऐसा कि हर कोई हैरान रह जाए। मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ मुन्ना, जो चोरी की वारदातों को महिला के वेश में अंजाम देता था । रंजीत बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है।
रंजीत दिन में रेकी करता था और रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था। उसे पहचान आसान नहीं थी, क्योंकि वह सलवार-कमीज़, साड़ी या बुरखे में खुद को पूरी तरह ढक कर रखता था। चोरी के दौरान उसके चेहरे पर दुपट्टा या घूंघट होता था और चाल भी बिल्कुल किसी महिला जैसी — ताकि किसी को शक न हो। चोरी करने के बाद वह रेलवे ट्रैक के पास कपड़े बदलता था, ताकि किसी को असली पहचान न पता चले। और फिर भीड़ में गायब हो जाता।
महीनों की मेहनत के बाद गिरफ्तारी
सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत सावंत ने बताया की रंजीत पिछले कई सालो से चोरी कर रहा था , लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया| मार्च महीने में उसने मलाड इलाके में एक चोरी की और इसी मामले में उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया| मार्च से ही मालाड पुलिस इस चोर की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने करीब 100 से 150 CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिला के भेष में नजर आया। आख़िरकार आरोपी की लोकेशन मालवणी में मिली, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया|
चोरी करके बनाई कई संपत्ति
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की और उसके ठिकानों की तलाशी ली, तो जो सामने आया वो चौंकाने वाला था:
पुलिस ने आरोपी के पास से मिले सामान की डिटेल
– मुंबई में खुद का घर
– बिहार में आलीशान बंगला
– बिहार में ज़मीन के लिए 10 लाख रुपये का एडवांस
– मुंबई के मालवणी में घर के लिए 6 लाख एडवांस
– 36 तोला सोने के हीरे जड़ित गहने
– 1 किलो चांदी
– सोना पिघलाने की मशीन
– घरफोड़ने के औजार (कटवनी, हथौड़ा) बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह सारी संपत्ति चोरी की कमाई से खड़ी की गई है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


