मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 59 नये मामले सामने आए, जिनमें से 20 अकेले मुंबई से हैं। इसके साथ ही, राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है।
महाराष्ट्र में कोराेना के 494 एक्टिव केस
महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से कुल 12,011 नमूनों की जांच की गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 494 है, जबकि 369 मरीज ठीक हो गए हैं। नये मामलों में से 20 मुंबई से, 17 पुणे नगर निगम सीमा क्षेत्र में, 4 ठाणे से और एक पुणे जिले से है। राज्य में कोविड-19 रोगियों में हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं और विभाग द्वारा जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई में एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के 483 मामले सामने आए हैं और इनमें से अधिकतर, 477 अकेले मई में सामने आये।





Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


