मुंबई: मराठी कलाकार तुषार घाडीगांवकर ( 32) ने गोरेगांव स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड स्थित एसआरए सोसायटी में उनका फ्लैट था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मौत का मामला बताया है।
परिजनों ने किये कई बार कॉल
शनिवार की रात जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों ने उन्हें फोन करने की काफी कोशिश की। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। परिजनों ने पड़ोसियों को फोन इस बारे में पूछा, जब उन्हें शक हुआ तो घर पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे तोड़कर पड़ोसी अंदर पहुंचे। इस दौरान तुषार को फांसी पर लटका पाया गया।
काम नहीं मिल पाने का था तनाव
मृतक तुषार की पत्नी और पिता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में किसी भी तरह के शक या आरोप से इनकार किया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि उन्हें काम नहीं मिल पाने का तनाव था, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। तुषार मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा, वह प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय थे।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


