भिवंडी : भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका की जल आपूर्ति विभाग ने पानी चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चौकाने वाला खुलासा किया है। पिछले चार वर्षों से मनपा की मुख्य जल पाइपलाइन से पानी चुराकर उसे ग्राम पंचायत खोणी व मीट पाडा क्षेत्र में खुलेआम बेचा जा रहा था। इस अवैध कारोबार से मनपा को करीब 1 लाख 92 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाणी पुरवठा विभाग द्वारा कासर अली, कोंबडपाडा भंडारी गोडाउन के पास क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संगमपाडा जलकुंभ को जोड़ने वाली मुख्य जलवाहिनी में बिना किसी अनुमति के छेद कर दो अवैध नल कनेक्शन लिए गए थे। जांच में सामने आया कि यह कनेक्शन नदी और नाले के जरिये नेहा पार्क, मीट पाडा व खोणी क्षेत्र की चाली में दिए जा रहे थे। पाइपलाइन से छेड़छाड़ कर यह अवैध कनेक्शन लेने का आरोप रवी गायधर सिंह पर लगा है। उन्होंने मनपा की अनुमति के बिना 1 इंच व्यास के दो घरेलू कनेक्शन लेकर चार सालों से पानी की चोरी और बिक्री की। प्रत्येक कनेक्शन से प्रतिवर्ष 12,000 रुपये के हिसाब से कुल 96,000 रुपये की जल चोरी और पाइपलाइन के नुकसान का आंकलन भी 96,000 रुपये किया गया है। कुल मिलाकर मनपा को 1,92,000 रुपये की क्षति हुई है। भिवंडी पालिका प्रशासक व आयुक्त अनमोल सागर के आदेशानुसार कार्यकारी अभियंता संदीप पटणावर के मार्गदर्शन में, उप अभियंता सरफराज अंसारी के निरीक्षण और पथक प्रमुख विराज भोईर की अगुवाई में की गई।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 2


