Home Crime कलवा यार्ड का रेल रोको आंदोलन

कलवा यार्ड का रेल रोको आंदोलन

20
0

कलवा, मध्य रेलवे के मेन लाइन पर शुरू की गई एसी लोकल को लेकर यात्रियों का विरोध आए दिन सामने आ रहा है। कल एक बार फिर रेगुलर टाइम में एसी लोकल चलाने को लेकर लोचा हो गया। रेल यात्रियों ने कलवा यार्ड के बाहर एसी लोकल परिचालन को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को एसी लोकल चलाना है तो नॉर्मल टाइम पर चलाए। यात्री संगठनों ने चेतावनी दी है कि रेल अधिकारी संभल जाएं वरना अगली बार भारी पड़ेगा। कलवा यार्ड का रेल रोको आंदोलन।
बता दें कि एक तो एसी लोकल का किराया आम जनता की पहुंच से दूर हैं। महंगा किराया होने के कारण साधारण लोकल में सफर करने वाले यात्री एसी का टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं। किसी रूट पर यदि साधारण लोकल को हटा कर एक एसी लोकल, सेवा में शामिल की जाती है तो १० से १२ साधारण लोकल की सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में उस रूट पर साधारण लोकल में सफर करने वाले यात्रियों का सफर और समय दोनों प्रभावित होता है। क्योंकि साधारण लोकल का हर कोई यात्री एसी का टिकट लेकर सफर करने के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे में एसी लोकल के स्टेशन से छूटने के बाद अगली लोकल जो ‘साधारण’ लोकल होती है उसमें यात्रियों की भीड़ डबल हो जाती है। कई यात्री ट्रेन में चढ़ भी नहीं पाते हैं।