मुंबई, मलाड पश्चिम के होलसेल पान मसाला व्यापारी से अवैध तरीके से 100000 की मांग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मलाड पश्चिम के पान मसाला होलसेल व्यापारी मधुकर भोंसले उम्र 65 वर्ष अपने दुकान पर रोज की तरह बैठे हुए थे कि अचानक तीन व्यक्ति उनके दुकान पर आए और उन्होंने कहा कि हम एंटी करप्शन विभाग से आए हैं, और आपकी दुकान में गुटखा बेचे जाने की सूचना हमें मिली है। हमें दुकान की तलाशी लेनी है।एक व्यक्ति जिसने अपना आईडी दिखाया जिस पर एंटी क्राईम एंड करप्शन स्क्वाड और उसका नाम उदय कुमार एंड पारीक लिखा हुआ था।
उन लोगो ने दुकान की तलाशी ली, जहां उन्हें कोई गुटका या कोई भी गैरकानूनी चीज नहीं मिली। इसके बाद भोसले के दुकान पर काम करने वाला तुलसीराम घायरी सायकल से आया, तीनों ने उसकी साइकिल और उस पर रखें झोले की तलाशी लेने की बात कही और उन्होंने झोले की तलाशी के दौरान कहा कि इसमें गुटका मिला है। इस आदमी को पुलिस स्टेशन ले जाना पड़ेगा। यह कह कर उनमें से एक व्यक्ति जिसने अपना आईडी दिखाया था जिस पर एंटी क्राईम एंड करप्शन स्क्वाड और उसका नाम उदय कुमार एंड पारीक लिखा हुआ था उस व्यक्ति ने दुकान में काम करने वाले तुलसीराम घायरी को जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया और अन्य दो व्यक्ति भी अपनी अपनी मोटरसाइकिल लेकर चले गए इसके बाद कुछ देर बाद तुलसीराम गायरी दुकान कामगार के मोबाइल से मधुकर भोंसले के मोबाइल पर फोन आता है और तुलसीराम ने कहा कि मुझे शिवाजी चौक पर इन लोगों ने रुक आया है और आपको वही बुला रहे हैं तुरंत ही मधुकर भोसले शिवाजी चौक पहुंचे जहां पर उदय कुमार पारेख ने कहा कि इस व्यक्ति के थैली से ₹20000 का अवैध गुटखा मिला है इस मामले में ₹200000 दंड और 2 साल की सजा हो सकती है इसलिए अगर तुमको किस नहीं कराना है तो और तुलसीराम मेरे को छुड़ाना है तो तुमको ₹100000 देने होंगे इस पर मधुकर भोसले ने कहा कि मेरा काम कर गरीब आदमी है यह इतने पैसे कहां से लाएगा इस पर उसके अन्य साथी दार ने कहा कि एक लाख की जगह अब ₹70000 दे दो अगर पैसे नहीं देंगे तो केस बनेगा। इस पर भोसले ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं और वह अपने दुकान पर आ गए।
थोड़ी देर बाद फिर तुलसीराम घायरी के फोन से मधुकर भोंसले को फोन किया गया, जिस पर भोसले ने मोबाइल रिकॉर्डिंग चालू कर दिया और फोन रिसीव किया सामने से उदय कुमार पारीक ने पूछा के पैसे की तैयारी हो गई क्या? जल्दी व्यवस्था करो, तब तक आपका कामगार तुलसीराम मेरे पास है। मधुकर भोसले ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तो उसने कहा बैंक से पैसे निकालो या ऑनलाइन ट्रांसफर करो।
इसके बाद मधुकर भोसले ने पुलिस स्टेशन का रुख किया जहां पर रात के 1:15 बजे तुलसीराम के फोन से उदय कुमार पारीक ने फिर फोन किया और कहा कि हम दुकान पर आ रहे हैं पैसे की व्यवस्था हो गई क्या?
इस पर मधुकर भोसले ने कहा कि मेरा दोस्त पैसे लेकर आने वाला है और अपनी दुकान पर गए जहां आरोपी उदय कुमार तुलसीराम को लेकर पहुंचा। थोड़ी देर बाद मधुकर भोंसले के मित्र और पुलिस के साथ दुकान पर पहुंच गए। आरोपी से पूछताछ की गई और उसके मोटरसाइकिल की डिग्गी में से एक चाकू भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपने तब में लेकर उदय कुमार से पूछताछ की, जिसमे दो अन्य आरोपी मनीष सोनी और शाहनवाज खान के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 452 363 304 ए 3843 864 665 468 471 170 34 के अलावा महाराष्ट्र पोलीस कायदा 37 (I), 135 के तहत दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


