महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधान मंडल का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। तीन सप्ताह तक चले इस सत्र के दौरान महायुति सरकार के मंत्री योगेश कदम, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) के विधायक अनिल परब के निशाने पर लगातार रहे। परब ने दो बार मंत्री कदम पर गंभीर आरोप लगाए।
खासकर सत्र के आखिरी दिन कांदिवली के सायली बार को लेकर लगाए गए आरोपों के कारण उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता रामदास कदम आक्रोशित हैं। उन्होंने परब को अधूरा वकील बताते हुए उनके कोर्ट में मानहानी का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।
मंत्री योगेश कदम की मां एक डांस बार है
विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन अनिल परब ने कहा कि गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की मां के नाम पर कांदिवली में एक डांस बार है। और वहां के कर्मचारियों और बार बॉयज को गिरफ्तार किया गया है। इसी वजह से परब ने गृह राज्य मंत्री कदम के इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन गृह राज्य मंत्री कदम ने शुक्रवार को सत्र समाप्त होते ही परब के आरोपों को खारिज कर दिया था। मंत्री कदम ने कहा था कि परब के सबूत झूठे हैं। हम इसे साबित कर देंगे। कदम ने यह भी चेतावनी दी थी कि वह सही समय पर उचित जवाब देंगे।
बेटे पर आरोपों का पिता ने दिया जवाब
योगेश कदम पर आरोप लगने के बाद उनके पिता रामदास कदम ने शनिवार को अनिल परब पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांदिवली के सायली बार मामले में हम पर आरोप लगाने वाले अनिल परब एक अधूरे वकील हैं। हम ऐसे वकीलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बारे में अपने वकील से सलाह ले रहे हैं। शनिवार को रामदास कदम ने कहा कि सायली बार मेरी पत्नी के नाम पर है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


