ठाणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होते देखा जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर रही है, लेकिन फिर भी आए दिन लाखों करोड़ों की नकदी पकड़ी जा रही है।
सोमवार को इसी तरह ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से करोड़ों की नकदी जब्त की है। ठाणे पुलिस ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 16 में एक रो-हाउस से करीब 2.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, अधिकारियों ने सोमवार को बताया।
अधिकारी ने दी जानकारी
बता दें कि चुनाव आयोग और ठाणे पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान ये नकदी जब्त की गई। वरिष्ठ निरीक्षक ब्रह्मानंद नायकवाड़ी ने एएनआई को बताया, “हमने रो-हाउस से नकदी जब्त की है। हम जांच कर रहे हैं कि यह किसका पैसा है और कहां से आया है। जब्ती चुनाव आयोग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


