Home Crime यौन उत्पीड़न से परेशान टाइगर रिजर्व की लेडी सिंघम दीपाली चव्हाण ने...

यौन उत्पीड़न से परेशान टाइगर रिजर्व की लेडी सिंघम दीपाली चव्हाण ने की आत्महत्या

138
0

मुंबई: अमरावती के मेलाघाट रिजर्व टाइगर में तैनात 33 वर्षीय महिला रेंज वन अधिकारी दीपाली चव्हाण मोहिते ने आत्महत्या कर ली है। वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए दीपाली को लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता था।
आरएफओ दीपाली ने बृहस्पतिवार देर रात टाइगर रिजर्व के पास हरिसल गांव में अपने सरकारी आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दीपाली ने अपने कथित सुसाइड नोट में भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया है।
महिला अधिकारी के परिवार ने तब तक शव नहीं लिया जब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (डीसीएफ) विनोद शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया।