मुंबई: महाराष्ट्र में होली से एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बड़ा इज़ाफा हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 40 हज़ार 414 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दरमियान 108 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया. महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों का ये आंकड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले शनिवार को 166 लोगों की मौत हुई थी, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए थे.
इन रिकॉर्ड मामलों के साथ अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े 27 लाख 13 हज़ार 875 तक पहुंच गए हैं. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 17 हज़ार 874 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. कोरोना को मात देने वाली की संख्या अब 23 लाख 32 हज़ार 453 तक पहुंच गई है.
आपको बता दें कि दो दिनों पहले 26 मार्च को भी महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए थे. तब राज्य में 24 घंटों के दौरान 36 हजार 902 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 54 हज़ार 181 तक जा पहुंचा है. राज्य में फिलहाल 3 लाख 25 हज़ार 901 एक्टिव केस हैं यानी जिन मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीएम उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गई है. ये कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा. बता दें कि रविवार को अहम बैठक में सीएम ने कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो लॉकडाउन का रोडमैप तैयार किया जाए.





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


