Home Crime मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलुन में गिरा निर्माणधीन पुल!

मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलुन में गिरा निर्माणधीन पुल!

26
0

मुंबई, मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलुन में बन रहे सबसे लंबे ओवरब्रिज के बीच में स्थित दो गर्डर अचनाक टूट गए। फ्लाईओवर के गर्डर टूटने की वजह से आस-पास के लोग डर गए। फिलहाल, ब्रिज का काम रोक दिया गया है। ब्रिज टूटने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में ब्रिज के हिस्से नीचे गिरते हुए वैâद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिज गिरने की घटना कल सुबह साढ़े आठ बजे हुई। कल सुबह अचानक मुंबई-गोवा हाईवे के फोरलेन निर्माण के तहत चिपलुन में बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। कुछ देर बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। पुल पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस फ्लाईओवर ब्रिज में कुल ४६ खंभे हैं। सुबह ८.३० बजे पुल के मध्य भाग के दो गार्डर अचानक टूट गए। ब्रिज के छठे खंभे तक का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सोमवार सुबह अचानक फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से जोरदार आवाज हुई। इसके बाद दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। साथ ही इस पर काम कर रही क्रेन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई-गोवा हाईवे पर चिपलुन में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। सुबह जब निर्माण चल रहा था तो अचानक तेज आवाज हुई और पुल का एक हिस्सा टूट गया। इस बीच पुल के नीचे नागरिकों को भागते देखा गया। पुल के हिस्से के गिरने से आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस फ्लाईओवर का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। चश्मदीदों की मानें तो जब पुल गिरा तो विस्फोट जैसी तेज आवाज हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा।