Home Crime युवक ने बच्चे को कुत्ते से कटवाया

युवक ने बच्चे को कुत्ते से कटवाया

14
0

मुंबई। मानखुर्द से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया पर मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी से चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते से मासूम बच्चे को जानबूझकर कटवाया। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी का यह वीडियो 17 जुलाई रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक नाबालिग बच्चे को काट कर घायल कर दिया। इस मामले में मानखुर्द पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 291, 125 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा बिल्डिंग नंबर 91ए के सामने एक खड़े ऑटो रिक्शा में खेल रहा था। उसी दौरान इलाके का परिचित मोहम्मद सोहेल हसन खान (43) ने जानबूझकर अपने भूरे रंग के पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया। यही नहीं वह कुत्ते के साथ ऑटो में बैठ जाता है। मासूम बच्चा कुत्ते से डरता है और रोने लगता है। वहीं सोहेल और वीडियो बना रहा शख्स हंसता रहता है और बच्चे का मजाक बनाता है। थोड़ी देर बाद कुत्ता अचानक बच्चे पर हमला कर देता है और ऑटो में बैठा सोहेल उसे देखते रहता है। कुत्ता आक्रामक हो जाता है और बच्चे की ठोड़ी पर काट लेता है। इस हमले से घबराकर बच्चा रो-रो कर कुत्ते से बचाने की गुहार लगाता है।