मुंबई, भाजपा की केंद्र सरकार ने दूध, दही, तेल, मक्खन आदि खाद्य पदार्थों सहित सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगा दिया है। इसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जीएसटी, महंगाई, `अग्निपथ’ योजना, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष संसद में आवाज उठा रहा है इसलिए विरोधी दलों की आवाज दबाने के लिए झूठे मामले निकालकर सोनिया गांधी की ईडी के मार्फत जांच कराई जा रही है। ऐसा आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया। ईडी जांच के लिए कल सोनिया गांधी को बुलाया गया था, इसके विरोध में कल दूसरे दिन राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नई मुंबई में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाएं मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वतंत्र नहीं रह गई हैं। ये संस्थाएं मोदी सरकार के इशारे पर झूठे मामलों में विरोधियों को फंसाने को कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्मी मोदी सरकार है। कांग्रेस पार्टी ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को देश से बाहर निकाला था। उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को भी सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी सत्ता से हटाएगी।
केंद्र सरकार के अत्याचार के विरोध में कल कांग्रेस पार्टी देशभर में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही थी लेकिन इस आंदोलन को पुलिस के बल पर दबाने का प्रयास किया गया। राज्य में कल दूसरे दिन नई मुंबई, पुणे, नागपुर, सोलापुर, अकोला, नांदेड़ आदि सभी जिलों के मुख्यालयों पर `सत्याग्रह’ आंदोलन किया गया।
कांग्रेस ने कल बोरीवली स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन किया। इस दौरान विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस की मुंबई इकाई के १०-१५ कार्यकर्ताओं के समूह ने बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या ६ पर सुबह करीब सवा दस बजे गुजरात जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को रोका दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ मिनट तक चले प्रदर्शन से ट्रेन सेवा प्रभावित नहीं हुई क्योंकि जीआरपी ने प्रदर्शनकारियों को कुछ ही मिनट के भीतर पटरियों से हटा दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


