वसई : वसई-विरार शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए शहर में 7 फ्लाइओवर प्रस्तावित हैं। मनपा ने इन फ्लाइओवर में खर्च होने वाले बजट के लिए एमएमआरडीए को प्रस्ताव भेजा था। एमएमआरडीए ने सालभर पहले इसके लिए धनराशि उपलब्ध करा दी थी। हालांकि, भूमि अधिग्रहण और धनराशि की कमी के कारण काम रुका हुआ है। हाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनराशि उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। फ्लाइओवर बनने के बाद वसई-विरारकरों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
वसई-विरार का क्षेत्रफल 380 वर्ग किलोमीटर है। यहां तेजी से शहरीकरण हो रहा है। बड़े पैमाने पर नई बस्तियां विकसित हो रही हैं। शहर की आबादी तीस लाख पार कर गई है। शहर की सड़कें संकरी हैं, पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वजह से हर दिन लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।
यहां होता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक
वसई, नालासोपारा और विरार के (पूर्व) से (पश्चिम) की ओर जाने पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम होता है। शहर में ट्रैफिक जाम का अध्ययन करने के लिए मेसर्स टंडन ऐंड कंपनी ने सर्वेक्षण किया था। कंपनी ने शहर की सड़कों, बढ़ती आबादी और वाहनों का अध्ययन किया और रिपोर्ट पेश की।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


