Home Crime उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अवैध निर्माण ध्वस्त

उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अवैध निर्माण ध्वस्त

9
0

ठाणे : ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने पिछले महीने 151 अवैध निर्माण में से 117 को ध्वस्त कर दिया और 34 अन्य में अवैध निर्माण को हटा दिया। नगर निकाय ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण विरोधी टीमों ने 19 जून से अब तक 151 अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें शील क्षेत्र में एमके कंपाउंड में 21 इमारतों को ध्वस्त करना भी शामिल है।

उपायुक्त शंकर पटोले ने बताया कि टीएमसी ने अब तक 117 अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया है। 34 अन्य ढांचों में किए गए निर्माण को हटा दिया है। ध्वस्त की गई संरचनाओं में चालें (टेनेमेंट), विस्तारित शेड और निर्माण, चबूतरे और टर्फ शामिल हैं।